चांद पर कौन कौन गया है?

चन्द्रमा पर कदम रखने वाले प्रथम व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे। 20 जुलाई, 1969 को नील आर्मस्ट्रांग ने अपोलो 11 मिशन पर चंद्रमा की यात्रा की।

चांद पर कदम रखने वाला दूसरा व्यक्ति बज़ एल्ड्रिन था, जो कि अभी फ्लोरिडा में रहते हैं।

पीट कोनराड चांद पर जाने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। पीट कॉनराड ने अपोलो-12 मिशन के साथ वहां की यात्रा की जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने नवंबर 1969 में लॉन्च किया था।

चांद पर उतरने वाला चौथा व्यक्ति एलन बीन है। 1969 में एलन बीन ने अपोलो 12 मिशन में हिस्सा लिया था। नासा ने एक वैमानिकी इंजीनियर, नौसेना अधिकारी और परीक्षण पायलट एलन बीन को नियुक्त किया जिस कारन उन्हें चाँद पे जाने का अवसर मिला।

चांद पर कदम रखने वाले पांचवे व्यक्ति एलन शेपर्ड थे। एलन शेपर्ड ने 1971 में अपोलो 14 मिशन में भाग लिया था।

चांद पर कदम रखने वाले छठे व्यक्ति एडगर मिशेल थे। जिन्होंने 1971 में अपोलो 14 मिशन में एडगर मिशेल और एलन शेपर्ड के साथ चंद्रमा की यात्रा की थी।

चांद पर कदम रखने वाले सातवें व्यक्ति डेविड स्कॉट थे। जिन्होंने अगस्त 1971 अपोलो 15 ऐतिहासिक मिशन में भाग लिया था।

चंद्रमा पर कदम रखने वाले आठवें व्यक्ति जेम्स इरविन थे। इन्होने अपोलो 15 मिशन में भाग लेने के परिणामस्वरूप चंद्रमा की यात्रा की।

अपोलो 16 मिशन के एक कमांडर जॉन यंग, चंद्रमा पर कदम रखने वाले इतिहास के नौवें व्यक्ति बन गए। उनका पूरा नाम जॉन वाट्स यंग है।

चंद्रमा पर कदम रखने वाला दसवां व्यक्ति चार्ल्स ड्यूक था। इसने अपोलो 16 मिशन में भाग लिया, जिसने 1972 में चंद्रमा का दौरा किया।

यूजीन सर्नन चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के ग्यारहवें व्यक्ति थे। जिन्होंने 7 दिसंबर, 1972 को अपोलो 17 मिशन में भाग लिया और चन्द्रमा कि सतह पे कदम रखा।

चांद पर कदम रखने वाले 12वें व्यक्ति हैरिसन श्मिट थे। उन्होंने 1972 में अपोलो 17 मिशन के सदस्य के रूप में चंद्रमा पर कदम रखा था।