"
"
Essay on Means of Transport in Hindi

मित्रो आज के लेख में हम आपके लिए यातायात के साधन पर निबंध (Essay on Means of Transport in Hindi) लेकर आये है. आज के इस निबंध में आपको यातायात के साधनों पर पूरी जानकारी मिल जाये गी. चलिए शरु करते है.

यातायात के कई साधन हमारे दैनिक जीवन में मौजूद है. जिसने हमारे जीवन को आसान बना दिया है। यातायात का मतलब है परिवहन सेवा। मनुष्य की यात्रा को यातायात के साधनो ने सरल बना दिया है। यातायात के कई प्रकार के साधन है जैसे हवाई जहाज , पानी की जहाज, बस , रिक्शा,  ट्रक , कार , ऑटो, रेल , मेट्रो रेल  इत्यादि।

पहले के ज़माने में मनुष्य को यात्रा करने से पहले सोचना पड़ता था। तब परिवहन की इतनी सुविधा मौजूद नहीं थी। पहले यातायात के इतने विविध साधन उपलब्ध नहीं थे।  तब एक जगह से दूसरे जगह तक पहुँचने में कुछ दिन अथवा महीने लग जाते थे। मनुष्य ने समय के साथ -साथ उन्नति की और आविष्कार भी किये।

Essay on Means of Transport in Hindi

यातायात किसे कहते हैं? (Essay on Means of Transport in Hindi)

किसी माध्यम से वस्तुओं को एक स्थान से दुसरे स्थान तक लेकर जाना परिवहन या यातायात कहलाता हैं.

लोगो को एक स्थान से दुसरे स्थान तक जाने के लिए एक माध्यम की जरुरत होती हैं, इन माध्यम को यातायात के साधन कहा जाता हैं.

परिवहन व्य्वस्स्था हमारी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ आधार प्रदान करता है. परिवहन से ही कच्चा माल गोदामों या फेक्टरियों तक पहुँचाया जाता हैं.

कारखानों से तैयार माल की सप्लाई करने में परिवहन के साधनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं. इसलिए परिवहन हमारी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. सरकार परिवहन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बजट का बहुत बड़ा हिस्सा खर्च करती हैं.

प्राचीन भारत में यातायात के साधन

  • Essay on Means of Transport in Hindi

इतिहास में परिवहन का सबसे पहला साधन पैदल चलना और तैरना था. फिर जब इंसानों और जानवरों में मित्रता शुरू हुई तो माल धोने के लिए जानवरों का उपयोग किया जाने लगा.

पत्थर के लुढकने से पहिये का अविष्कार हुआ, तब यातायात को एक नई दिशा मिली. फिर बैल गाड़ी, घोडा गाड़ी साईकिल का अविष्कार हुआ.

स्टीम इंजन ने रेल परिवहन को बढ़ावा दिया, 1903 में विमान की खोज ने हवाई मार्ग भी परिवहन का साधन बना दिया.

जैसे जैसे तकनीकी बढ़ती गयी, परिवहन के नए – नए साधनों का अविष्कार होता गया. आज यातायात के साधन अपनी चरम सीमा पर हैं.

Read more about essay on the means of transport in hindi

यातायात के साधन

  • Essay on Means of Transport in Hindi

बीते हुए कुछ सालों में तकनीकी ने तेज रफ़्तार से तरक्की की हैं. इसलिए यातायात की व्यवस्था और अधिक सुगम होती गयी हैं. चलिए अब हम आपको बतातें हैं कि यातायात के साधन कौनसे हैं, और किस प्रकार इनका उपयोग किया जाता हैं.

थलमार्ग यातायात साधन

  • Essay on Means of Transport in Hindi

थलमार्ग परिवहन का मतलब जमीनी मार्गों से तय किये जाने वाला यातायात है। यानी की ऐसे ट्रंसपोर्ट जिनमे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए सड़कों का प्रयोग किया जाता है। यातायात के लिए यह सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है।

थलमार्ग परिवहन के लिए आप तय नियमों का पालन कर आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। अलग-अलग देश में थलमार्ग परिवहन के लिए अलग-अलग नियम बने हुए हैं। सभी को इन नियमों का पालन करना चाहिए। थलमार्ग यातायात के लिए प्रयोग किए जाने वाले कुछ मुख्य साधन इस प्रकार से हैं : – कार, बाईक, स्कूटी, स्कूटर, बस, ऑटो, टैम्पों, ट्रक आदि।

रेल मार्ग यातायात साधन

  • Essay on Means of Transport in Hindi

पब्लिक ट्रंसपोर्ट की बात करें तो रेल के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करना बहुत लोकप्रिय यात्रा का साधन माना जाता है। मौजूद समय में विश्व की एक बड़ी आबादी, इस समय यात्रा के लिए रेलवे का सहारा ले रही है।

रेल आपकी यात्रा को सुगम और तेज बनाती है। मौजूदा समय की बात करें तो हमारे देश में परिवहन के लिए लोकल ट्रेन और मेट्रो का खूब प्रयोग किया जा रहा है।

जलमार्ग यातायात साधन

  • Essay on Means of Transport in Hindi

जलमार्ग यातायात का मतलब उस परिवहन से हैं जिसमें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए समुद्र या नदी का उपयोग किया जाता है। इस प्रकार के परिवहन का उपयोग एक देश से दूसरे देश की यात्रा के लिए किया जाता है। एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के लिए बड़े – बड़े समुद्री जहाजों का सहारा लिया जाता है।

इसके अलावा कई जगहों पर नदियों का प्रयोग भी यातायात के लिए किया जाता है। इसके लिए नाव या बोट का प्रयोग करना बहुत लोकप्रिय है। आपको बता दें कि पृथ्वी के लगभग 73% भाग पर जल मौजूद है। ऐसे में यह यातायात का एक अच्छा साधन बनकर सामने आता है।

वायुमार्ग या हवाई यातायात साधन

  • Essay on Means of Transport in Hindi

यह यातायात का वह माध्यम है जिसमें एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए आकाश मार्ग यानी हवाई मार्ग का प्रयोग किया जाता है। परिवहन के इस तरीके से आप दुनिया के किसी भी कोने में बड़ी आसानी से पहुँच सकते हैं।

इस प्रकार का यातायात लम्बी दूरियों को कम समय में तय करने के लिए बहुत लोकप्रिय माना जाता है। हवाई यातायात को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर द्वारा नियंत्रित किया जाता है। हवाई यातायात के लिए मुख्य रूप से हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर जैसे साधनों का प्रयोग किया जाता है।

अंतरिक्ष यातायात साधन

  • Essay on Means of Transport in Hindi

आधुनिकता के इस दौर में अब आप अंतरिक्ष की यात्रा भी कर सकते हैं। हाल ही में अमेजन के सी ई ओ जेफ बेजोस अंतरिक्ष यात्रा कर के वापस लौटे थे। कई दशक पहले जहाँ लोग चाँद पर जाने के ख्वाब देखा करते थे।

आज के समय में लोग चाँद पर जमीन तक खरीदने लगे हैं। हालाँकि आम आदमी के लिए स्पेस की यात्रा करना आज की तारीख में भी एक सपना ही है। स्पेश में जाने के लिए आपको अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ती है। स्पेस में यात्रा करने का साधन रॉकेट है।

इन्हें भी पढ़े : –

निष्कर्ष (Essay on Means of Transport in Hindi)

यातायात के साधनो ने हमारे जिन्दगी को आसान बना दिया है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमे पर्यावरण के अनुकूल यातायात के साधनो का उपयोग करना चाहिए। प्रगति के नाम पर हमे पर्यावरण का सर्वनाश नहीं करना चाहिए।  सीमित और नियंत्रित तौर पर यातायात के साधनो का इस्तेमाल करना आवश्यक है।

"
"

By admin

A professional blogger, Since 2016, I have worked on 100+ different blogs. Now, I am a CEO at Speech Hindi...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *